Uncategorized

जब सामूहिक शक्तियां एकत्रित होती है तो रामराज्य की स्थापना होती है: डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

  •  भाजपा का कार्यकर्ता वह ताकत है, जिसके कारण पार्टी ने कई रिकार्ड बनाएं
  • कार्यकर्ता श्रीरामजी के जीवन से सीखें

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा ने यह उपलब्धि ऐसे ही हासिल नहीं की है। इसके पीछे पार्टी के कार्यकर्ताओं का संघर्ष है, उनकी मेहनत है। भाजपा का कार्यकर्ता वह ताकत है, जिसके कारण पार्टी ने कई रिकार्ड बनाए और आगे भी बनाएगी। जब सामूहिक शक्तियां एकत्रित होती हैं तो रामराज्य की स्थापना होती है। कार्यकर्ताओं को रामायण एवं श्रीराम के जीवन से सीखना चाहिए कि किस तरह से भगवान श्रीराम ने अपनी सेना तैयार की और किस तरह उन्होंने रामराज्य की स्थापना की। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लालघाटी के गुफा मंदिर स्थित मानष उद्यान में आयोजित उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को पूर्व मंत्री व लोकसभा प्रभारी श्री कमल पटेल एवं पार्टी प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रामायण सबने पढ़ी है और रामायण के कुछ घटनाक्रमों को याद करें तो देखेंगे कि रामजी का जीवन कितना उतार-चढ़ाव वाला रहा। उन्होंने कहा कि बड़ा कार्य करने के लिए सबको साथ लेकर चलना पड़ता है। श्रीराम का भी लक्ष्य बड़ा था और उन्होंने अपनी सेना भी बड़ी बनाई। भाजपा का लक्ष्य भी बड़ा है, इसलिए अपने कार्यकर्ताओं को जुटाते जाओ। भाजपा का कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से पार्टी और देश की सेवा करता है। पार्टी का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसका कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बनता है, प्रदेश का मुख्यमंत्री बनता है, कई उच्च पदों पर आसीन होता है। भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है और सभी कार्यकर्ताओं के कारण ही भारतीय जनता पार्टी है। आज हमारे देश के नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी एक सामान्य कार्यकर्ता थे, जिसके बाद वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने और अब देश के प्रधानमंत्री हैं। मैं भी एक सामान्य किसान मजदूर परिवार से राजनीति में आया और पार्टी ने मुझे भी मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी।

रिकार्ड मतों से जीत हासिल करनी है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार भोपाल लोकसभा के पुराने सारे रिकार्डों को तोड़ते हुए रिकार्ड मतों से जीत हासिल करना है और हमारे प्रधानमंत्री के संकल्प अबकी बार-400 पार को पूरा करना है। उन्होंने कहा है कि इस बार मध्यप्रदेश के लिए भी एक संकल्प है अबकी बार-29 पार का, इसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है।

ये रहे उपस्थित: कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सुरेश पचौरी, पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सत्यार्थ अग्रवाल, पूर्व सांसद आलोक संजर, श्री कैलाश मिश्रा, लोकसभा उत्तर विधानसभा संयोजक श्री मनोज राठौर, श्री पंकज चौकसे, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री विकास सोनी, श्री महेश मकवाना, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कुकरेजा, श्री राजेश कन्नौजिया सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button