भोपालमध्यप्रदेशराज्य

बैरसिया में प्रथम आगमन पर मिला मतदाताओं का असीम स्नेह: CM डॉ. मोहन यादव

बैरसिया/भोपाल। लोग हथियारों से घायल करते है। बैरसिया की जनता ने इस रोड शो में इतने फूल बरसाये कि मैं फूलों से घायल हो गया हूँ। मैंने आज तक ऐसी पुष्प वर्षा नहीं देखी। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव में रविवार को बैरसिया में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में आयोजित रोड शो के दौरान कही। धाकड़ नागर समाज जन ने की पुष्प वर्षा की मंच पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित चौहान, सरपंच चाटाहेड़ी अनिल धाकड़, जनपद सदस्य सहित धाकड़ नागर समाज के पदाधिकारी एवं समाज जन मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बहुत लड़ाया, लेकिन हमारे श्रीराम ने अयोध्या में प्रवेश किया तो हमारे मुस्लिम भाइयों ने भी शामिल होकर उत्सव मनाया, लेकिन कांग्रेस को बहुत तकलीफ़ हुई। हमारा सीधा नारा है, जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।
रोड शो में बैरसिया विधानसभा से जनसैलाब उमड़ पड़ा था। इस ऐतिहासिक रोड शो में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा और बैरसिया विधायक विष्णु खत्री साथ रहे।
रोड शो के दौरान करीब 72 सामाजिक संगठन एवं स्वंयसेवी संस्थाओं ने मंच बना कर सीएम का स्वागत किया।
शो के आगे बैण्ड और डमरू पार्टी चल रही थी। नगर में सीएम के रथ पर घर-घर से पुष्प वर्षा की गई तो वहीं मंचों से भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, तो आतिशबाजी की आवाजें गूंज उठी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्वागत में पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
मुख्यमंत्री हेलीपैड से कार्कीट से सीधा बस स्टैंड स्थित कुशाभाऊ चौराहा पर पहुँचे। यहाँ पर कुशाभाऊ ठाकरे को माल्य अर्पण कर रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपालदास आगर के घर पहुंचे। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी चर्चा की।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button