आज के समाचारभोपालमध्यप्रदेशराज्य

1जून को सेवा दिवस के रूप में मनेगा प्रदेश अध्यक्ष एड. संतोष मीना का जन्मदिन

एमएमकेपी हर जिले में करेगा फल वितरण

 भोपाल। आगामी एक जून 2023 को मध्यप्रदेश मांझी मीना कीर पारधी अधिकार संरक्षण अधिकार परिषद (एमएमकेपी) के प्रदेश अध्यक्ष एड.संतोष मीना का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

एमएमकेपी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता टीकाराम रायकवार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर प्रदेश भर में परिषद की प्रत्येक जिला मुख्यालय पर फल वितरण किया जाएगा, राजधानी में भोपाल जिला इकाई द्वारा फल वितरण के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में मप्र मीना समाज सेवा संगठन द्वारा भारत माता चौराहा स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर में भोपाल का गौरव दिवस एवं प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। उसी दिन शाम को मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का संगीतमय भव्य किया जाएगा।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button