विदेश

मध्य अमेरिकी देश होंडुरास में भड़की हिंसा, 24 लोगों की मौत के बाद दो शहरों में कर्फ्यू

तेगुसिगाल्पा
 मध्य अमेरिकी देश होंडुरास में भीषण हिंसा भड़क गयी है। अलग-अलग हमलों में 24 लोगों के मारे जाने के बाद सरकार ने दो शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है।

होंडुरास के उत्तरी शहर चोलोमा में हथियारों से लैस लोगों ने जोरदार गोलीबारी की। इसमें 13 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हुए। इसी तरह सैन पेड्रो सुले के औद्योगिक इलाकों सहित वैले डे सुला क्षेत्र में हिंसा की घटनाओं में 11 लोगों की जान चली गयी। राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो ने शहर में बढ़ती हिंसा को लेकर तुंरत कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया। चोलोमा में तुंरत प्रभाव से रात 9 बजे से सुबह 4 बजे के बीच 15 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। सैन पेड्रो सुला में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। कास्त्रो ने कहा कि हिंसा पर काबू पाने के लिए कई अभियान, छापे, कब्जे और नाकाबंदी की गई हैं। साथ ही चोलोमा में हत्याओं के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में मदद करने के लिए 32 हजार डॉलर से अधिक राशि के नकद इनाम की घोषणा की है।

सुरक्षा मंत्री गुस्तावो सांचेज ने घोषणा की कि सरकार आने वाले दिनों में हिंसा फैलाने वाले लोगों को आतंकवादी करार देने के लिए कांग्रेस को एक प्रस्ताव भेजेगी। सांचेज ने कहा कि हालात को काबू करने के लिए एक हजार से अधिक पुलिस और सेना के जवानों को सुला घाटी में भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सुला घाटी में चोलोमा और सैन पेड्रो सुल स्थित हैं।

गौरतलब है कि होंडुरास के एक महिला कारागार में हाल ही में हुए दंगे में कम से कम 41 महिलाओं की मौत हो गई थी। होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी ने बताया था कि तेगुसिगाल्पा के उत्तर-पश्चिम में करीब 50 किलोमीटर पर स्थित तमारा के महिला कारागार में दंगा और हिंसा हुई। अधिकतर महिलाओं की मौत झुलसने के कारण हुई। हालांकि कुछ को गोली लगने की भी बात कही गई थी।

 

 

रावलपिंडी में 12 साल की अनाथ लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

इस्लामाबाद
 पाकिस्तान के रावलपिंडी में 12 साल की अनाथ लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपितों की पुलिस को तलाश है। तीनों आरोपित पीड़ित लड़की के रिश्तेदार हैं।

यह वारदात गुलिस्तान कॉलोनी में हुई है। लड़की के माता-पिता का इंतकाल हो चुका है। तीन दिन पुरानी इस वारदात का खुलासा स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में हुआ है।

इस संबंध में हवाई अड्डा थाने में पीड़ित के दादा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार लड़की किराने का सामान खरीदने घर से बाजार गई थी। वह घंटों बाद तक घर नहीं लौटी। वह शाम को उनके जिम आई और बेहोश हो गई। होश में आने पर पर उसने आपबीती सुनाई।

हवाई अड्डा थाने के एसएचओ चौधरी खुदादाद ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित की मेडिकल जांच कराई जा रही है। यह अनाथ लड़की एक ब्यूटी सैलून में काम करती है। पीड़ित का रिश्तेदार मुख्य आरोपित सलमान (18) इलाके में पक्षी की दुकान पर काम करता है। यही उसे बाजार से फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने दो रिश्तेदारों को और बुला लिया। तीनों ने लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसी हालत में छोड़कर भाग गए। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button