Uncategorized

बिहार में दो दिन मौसम बहुत खराब, आज और कल आंधी-बारिश एवं ओलावृष्टि की चेतावनी

बिहार
 बिहार में अगले 48 घंटे मौसम बहुत खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बिहार में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि और ठनका गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना, गया, बेगूसराय समेत दक्षिण बिहार के जिलों में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही किसानों को अपनी फसलें सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिले के लिए चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को इन जिलों में कुछ जगहों पर 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर ओला गिरने के भी आसार हैं।

साथ ही शुक्रवार को उत्तर-पूर्व भाग के सुपौल, सहरसा, किशनगंज, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया और कटिहार एवं दक्षिण पूर्व भाग के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में तेज आंधी और मेघ गर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव का असर 1 अप्रैल तक रहेगा। मौसमविदों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है। साथ ही एक ट्रफ लाइन उपहिमालयी पश्चिम बंगाल से उत्तरी ओडिशा तक गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है। इसका असर समूचे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है।

 

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button