मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेसेस जन्नत जुबैर ने खरीदा अपने सपनों का घर

नई दिल्ली

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जन्नत ज़ुबैर इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड हस्तियों में से एक हैं और उन्होंने बहुत कम उम्र में ही बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की है। जन्नत ने कुछ साल पहले अपने करियर की शुरुआत की और कई फेमस शोज और म्यूजिक वीडियो में काम किया। अपार सफलता हासिल करने के बाद, जन्नत ने खुद की गाड़ी खरीदकर तो सबको चौंका दिया था। लेकिन इस बार उन्होंने सबको हैरानी में डाल दिया है। पिछले साल जन्नत ने इंस्टाग्राम पर एक बन रहे घर की तस्वीर शेयर की थी। यह उनके सपनों के घर की तस्वीर थी, जहां हमने उन्हें उनके पिता जुबैर अहमद रहमानी और भाई अयान जुबैर के साथ खड़ा देखा।

जन्नत ज़ुबैर ने 21 साल की उम्र में अपने सपनों का घर खरीदने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, 'मैं कभी भी लोन नहीं लेना चाहती थी। मेरे लिए यह सब एक आशीर्वाद की तरह है, और यह सब कुछ ऐसा है जिसका हर कोई सपना देखता है। मैं आभारी हूं कि मैं इसे हासिल कर पाई। मेरे परिवार, मेरे सपोर्टर्स और मेरे फैंस के प्यार और इंडस्ट्री के लोग, सभी ने मुझे इतनी दूर तक पहुंचने के लिए सपोर्ट किया है।'

जन्नत ने हेल्पर और ड्राइवर का किया शुक्रिया अदा
इसके अलावा, जन्नत ने कहा कि कैसे वह कम उम्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए खुद को श्रेय नहीं देती हैं। उन्होंने अपने सपने को हासिल करने में मदद करने के लिए अपने हेल्पर और ड्राइवर को भी थैंक यू कहा।

जन्नत जुबैर के शोज
जन्नत ज़ुबैर ने 2011 में हिट शो 'फुलवा' में काम करने के बाद प्रसिद्धि हासिल की। इसके बाद सफलता ने उनके कदम चूमे और जन्नत ने कई शोज में काम किया। उन्हें आखिरी बार रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 12' में देखा गया था। एक्टिंग के साथ-साथ जन्नत सिंगिंग में भी हाथ आजमा रही हैं और उन्होंने 'बाबू शोना मोना' नाम से अपना पहला म्यूजिक एल्बम भी रिलीज़ किया, जो बहुत हिट हुआ।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button