विदेश

लंदन से लौटे बेटे ने ही संपत्ति के लिए की मां की हत्या, किचन में पड़े गत्ते के टुकड़े से खुला राज

लंदन
दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में बीते मंगलवार को 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आग में झुलसने से मौत हो गई थी। शुरुआत में यह एक दर्दनाक हादसा लगा, मगर बाद में पता चला कि यह हादसा नहीं हत्या थी। लंदन से लौटे बुजुर्ग महिला के बेटे ने ही संपत्ति विवाद में मां को जलाकर मार डाला था। उसने वारदात को दुर्घटना बताने का प्रयास किया, लेकिन किचन में पड़े गत्ते के टुकड़े ने उसकी पोल खोल दी। अब बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अश्रत कौशल ने बताया कि रविवार रात कीर्ति नगर के मानसरोवर गार्डन स्थित फ्लैट में आग की सूचना मिली थी। पुलिस घर पहुंची तो सुरिंदर सिंह और उनकी मां महिंदर कौर बेसुध पड़े मिले। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिंदर कौर को मृत घोषित कर दिया। सुरिंदर की हालत ठीक नहीं होने पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह पहले से परेशान था। वारदात वाले दिन मां के साथ प्रॉपर्टी को लेकर उसका विवाद भी हुआ था। इसके बाद दोनों अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। इसके बाद यह घटना घटी। जांच में यह भी पता चला कि घर में धुआं फैलने से आरोपी सुरिंदर का दम घुटने लगा तो वह छत की ओर भागा, मगर बीच रास्ते में ही बेसुध हो गया। हालांकि, वह कमरे से बाहर आ गया था, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। आरोपी सुरिंदर सिंह अपने भाई-बहन के साथ लंदन में रहता है। तबीयत खराब होने के चलते बीते 5 अप्रैल को उसके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के सिलसिले में ही वह भारत आया था।

जान बचाने के लिए गेट तक आ गई थी बुजुर्ग
पुलिस को बेटे पर शक हुआ तो हत्या के एंगल से जांच शुरू की गई। छानबीन में पता चला कि रसोई में चूल्हे के दोनों बर्नर जले हुए थे, पास में गत्ता पड़ा हुआ था। इसे देखकर पुलिस को शक हुआ कि इन्हीं गत्ते के टुकड़ों से महिला के घर में आग लगाई गई है। महिला का शव कमरे के गेट के पास मिला। जिसे देखकर माना जा रहा था कि बुजुर्ग महिला ने जान बचाने की कोशिश की थी, लेकिन धुआं ज्यादा होने के चलते वह चपेट में आ गईं, जिसके बाद आग से झुलसने से मौत हो गई।

 

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button