Uncategorized

मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का वादा पूरा : सोरेन

रांची.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिकटिया परियोजना से 27 पंचायतों के 190 गांवों को लाभ होगा। 13 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी। परियोजना को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार झारखंड के हर खेत तक पानी पहुंचाएगी। बहुत जल्द गंगा से भी पानी लाया जाएगा। इससे संताल के लाखों किसानों को फायदा होगा। किसानों की आय में वृद्धि करना सरकार का लक्ष्य है।

वह सोमवार को देवघर के सारठ में सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिकटिया परियोजना से 27 पंचायतों के 190 गांवों को लाभ होगा। 13 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी। परियोजना को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कहा, अब पाइपलाइन से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। अब टांड़ तक सिंचाई हो सकेगी।

किसानों की आय में वृद्धि सरकार का लक्ष्य
सीएम ने कहा कि किसानों की आय में वृद्वि करना राज्य सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने बिरसा हरित कृषि योजना, दीदी बाड़ी योजना का लाभ उठाने की बात कही। सीएम ने कहा कि पूर्व में ऐसा देखा गया है कि मुख्यमंत्री ने केनाल का उद्घाटन किया और वह दो दिन में ही बह गया। वर्ष 1984 में जयंती नदी पर बांध बनाकर सिकटिया डैम के ऊपरी इलाकों में सिंचाई की योजना रद्द कर उसके स्थान पर बिना विस्थापित किए सिंचाई की व्यवस्था के उद्देश्य से मेगा लिफ्ट इरिगेशन प्लांट की आधारशिला रखी गयी है।

सरकार का प्रचार पर नहीं, काम पर विश्वास
सीएम ने कहा कि झारखंड सरकार का प्रचार नहीं, बल्कि काम पर विश्वास है। विरोधी झूठ का प्रचार कर रहे। कहा कि डबल इंजन की सरकार सिर्फ लूट पर विश्वास करती है। विपक्ष झूठ की राजनीति करता है। अपने संबोधन के क्रम में सीएम ने बीडीओ समेत प्रखंड कर्मियों को सही तरीके से काम नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि झामुमो जाति, धर्म की राजनीति में विश्वास नहीं करता है।

2024 के बाद घर-घर जाएगी सरकार
सीएम ने कहा कि 2024 के बाद सरकार घर-घर जाकर काम करेगी। अपना झारखंड अब गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों की सूची में शामिल होगा। राज्य में बहाली पर भी सरकार का जोर है। कृषि पदाधिकारी की बहाली भी हमारी सरकार ने ही पहली बार की, ताकि किसानों को लाभ मिले। किसान पाठशाला हर जिले में चलेगी। वहां किसानों को खेती के नए तरीके बताए जाएंगे।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button