राजनीति

उपलब्धियों और विकास कार्यों के हथियार से करें विपक्ष पर हमला : शिवराज

भोपाल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और सांसदों से कहा कि वे प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों के हथियारों से कांग्रेस के झूठ का जवाब दें।
चौहान कल देर शाम यहां पार्टी के 'बूथ विजय संकल्प अभियान' एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर सांसद एवं विधायकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस के लोग जनता में झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कभी विकास नहीं किया। कांग्रेस के समय मध्यप्रदेश का बजट 21 हजार करोड़ रुपए का होता था, आज तीन लाख 14 हजार करोड़ से अधिक का है। कांग्रेस ने हितग्राहियों को पैसा नहीं बांटा। विकास के कार्यों के दम पर पूरे दावे के साथ कांग्रेस के झूठ का जवाब दें।
उन्होंने सांसद, विधायकों से कहा कि मैदान में उतरें और विरोधियों पर टूट पड़ें। उपलब्धियों और विकास कार्यों के हथियारों का उपयोग करें।

मुख्यमंत्री ने सरकार के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सफल बनाने में जुट जाने का आह्वान किया।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी राव ने 4 से 14 मई तक चलने वाले बूथ विजय संकल्प अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि 10 दिनों तक चलने वाला यह अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के अंतर्गत 10 बूथों पर एक क्लस्टर का गठन किया जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार 200 पार का नारा हमारे संगठन तंत्र की मजबूती से पूरा होगा। जिस तरह गुजरात में 80 लाख पन्ना समितियों की मेहनत के कारण भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की, जिसका उल्लेख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया, उसी तरह मध्यप्रदेश में अर्ध पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति भी बनाई जा चुकी है। इसी आधार पर हम विजय की ओर अग्रसर होंगे।

उन्होंने 30 अप्रैल को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्धजन इससे जुडें, इस दिशा में तैयारियां हो।
उन्होंने केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 15 मई से 15 जून तक एक महीने के विशेष कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से घर घर संपर्क होगा।

 

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button