छत्तीसगढराज्य

सर्व समाज का प्रेशर क्लब दिलाएगा सभी परेशानियों से निजात

रायपुर

सभी समाज एकजुट होकर एक ऐसा प्रेशर क्लब बनाए जो शहर की छोटी-बड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए शासन-प्रशासन पर असरदार दबाव बनाए। महाराष्ट्र मंडल के सर्व समाज परिचर्चा में इस आशय के विचार मुख्य अतिथि शशि वरवंडकर ने व्यक्त किए। परिचर्चा का विषय था छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में समाजों की भूमिका।

चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन के लोकार्पण समारोह के दूसरे दिन आयोजित परिचर्चा में रोटरी क्लब के पूर्व डीजी, वरिष्ठ सदस्य शशि वरवंडकर ने कहा कि अगर आप समाज सेवा कर रहे हैं, तो आप में आक्रोश होना चाहिए। मंडल अध्यक्ष अजय काळे ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन मे  कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। परिचर्चा के विषय पर मंडळ सचिव चेतन दंडवते ने कहा कि सभी समाज एक-दूसरे के अच्छे और सराहनीय कार्य से प्रेरणा ले सकें यही हमारा उद्देश्य है।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि आज सभी समाज सेवा कार्यों में जुटे हुए है। सरकार इनसे प्रेरित होकर इनके सेवा कार्यों को अपना रही है। यह समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। परिचर्चा में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव समाज के महासचिव निरंजन यादव ने महिलओं की शिक्षा पर जोर दिया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष भरत डागा ने कहा कि हर समाज आज जो काम कर रहा है, उसे आपस में शेयर करें, ताकि हमें एक- दूसरे के काम से कुछ सीखने को मिले।

रिटायर आर्मी फाउंडेशन की डा. शुभ्रा रजक ने कहा कि हमारे चार वर्ण का वर्णन किया और कहा कि शरीर के सिर से पैर तक चार वर्णों का वर्णन है। जब हमारा शरीर एक है तो हम एक क्यों नहीं हो सकते। जिंदगी न मिलेगी दोबारा के अमृतांश शुक्ला ने प्रेशर क्लब के सुझाव का समर्थन किया।

ब्राइट फाउंडेशन की अध्यक्ष अनघा करकशे, गुजराती समाज के हितेश रायचुरिया, आंध्रा एसोसिएशन के जी. स्वामी, कालीबाड़ी समिति के एसके धर और ग्रीन आर्मी के संस्थापक अमिताभ दुबे ने महाराष्ट्र मंडल के आज के आयोजन की प्रशंसा की। तिरंगा वंदन मंच के अध्यक्ष मुकेश शाह ने कहा जिस राष्ट्र ने राष्ट्रभक्ति छोड़ी वह पिछड़ गया या नष्ट हो गया। मंडळ ने राष्ट्रभक्ति की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है। मायाराम फाउंडेशन के राजेंद्र चांडक ने बाल अधिकार घोषणा पत्र पर जोर दिया।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button