खेल

रसेल हुए बेबस तो रिंकू ने किया करिश्मा, फुलटॉस से PBKS का बंटाधार, जानें आखिरी ओवर में कैसे जीती KKR

 नई दिल्ली

 कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2023 में एक और रोमांचक जीत हासिल की है। केकेआर ने सोमवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मात दी और नतीजा आखिरी गेंद पर निकला। केकेआर को 185 रन का लक्ष्य मिला था। कोलकाता को 20वें ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह ने अंतिम ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और शुरुआती 5 गेंदों पर केवल 4 रन खर्च किए। लेकिन उन्होंने अंतिम गेंद फुलटॉस फेंक दी, जिससे पीबीकेएस का बंटाधार हो गया।

कोलकाता के लिए कप्तान नीतीश राणा (38 गेंदों में 51) ने अर्धशतक जमाया। वहीं, आंद्रे रसेल  (23 गेंदों में 42, तीन छक्के, तीन चौके) ने पांचवें नंबर पर उतरने के बाद तूफानी पारी खेली। हालांकि, रसेल अंत में बेबस नजर आए, जिसके बाद गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ पांच छक्के छड़कर मैच जिताने वाले रिंकू सिंह ने करिश्मा किया। उन्होंने पंजाब के सामने विजयी चौका लगाया। रिंकू 10 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

केकेआर का स्कोर 18वें ओवर तक 154/4 था। केकेआर को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 26 रन चाहिए थे। पंजाब के कप्तान धवन ने 19वें ओवर में सैम कुर्रन को गेंद थमाई, जिनकी रसेल ने खूब कुटाई की। रिंकू ने पहली गेंद पर सिंगल निकाला। रसेल ने दूसरी, तीसरी और पांचवीं गेंद पर सिक्स जड़कर मोमेंटम केकेआर की तरफ शिफ्ट कर दिया। रसेल ने आखिरी गेंद पर एक रन लिया। चलिए, अब आपको अंतिम ओवर का हाल बताते हैं।

अर्शदीप जब 20वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए, तब स्ट्राइक पर रसेल थे। अर्शदीप ने बाउंसर के साथ शुरुआत की, जिसपर कोई रन नहीं बना। रसेल ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं रहे।  अर्शदीप ने दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर लो फुलटॉस की और रसेल सिर्फ सिंगल ही निकाल सके। अर्शदीप ने तीसरी गेंद लेग स्टंप के बाहर फुलटॉस फेंकी और रिंकू ने एक रन बनाया। रसेल ने चौथी गेंद पर डबल लिया। रसेल पांचवीं गेंद पर शॉट नहीं मार पाए तो बाई का रन चुराना चाहा। लेकिन वह इस चक्कर में नॉन स्ट्राइक एंड पर रनआउट हो गए। केकेआर को आखिरी गेंद पर 2 रन की दरकार थी। अर्शदीप ने लेग स्टंप पर फुलटॉस गेंद डाली, जिसके बाद रिंकू ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के दाईं तरफ फ्लिक कर चौका जड़ा। रिंकू फिर से केकेआर की जीत के हीरो बनने में कामयाब रहे।

 

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button