मनोरंजन

गैंग लीडर बनकर रोडीज में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती

मुंबई।

एमटीवी रोडीज का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाली है। रिलीज हुए इस शो के नए प्रोमो में सोनू सूद ने खुलासा किया कि इस बार का सीजन काफी अलग होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए सीजन में रिया चक्रवर्ती भी गैंग लीडर के रूप में नजर आने वाली हैं। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी में रिया चक्रवर्ती का नाम काफी हाइलाइट हुआ था।

इस केस के बाद से ही एक्ट्रेस किसी भी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई थीं। अब रिया टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। जैसे ही इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर आई सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भड़क उठे। दरअसल रिया चक्रवर्ती ने अपने आफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जो एमटीवी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो रोडीज का लेटेस्ट प्रोमो है।

इस शो में एक्ट्रेस बतौर गैंग लीडर नजर आने वाली हैं। प्रोमो में रिया चक्रवर्ती ने ट्रोलर्स पर निशाना साधा है। वीडियो में एक्ट्रेस रस्सी से जंप करके जमीन पर आती हैं। कुछ सेकेंड बाद उनका चेहरा रिवील किया जाता है। वीडियो में रिया ने कहा, आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी, डर जाऊंगी? डरने की बारी अब किसी और की है। रिया के साथ-साथ ये वीडियो एमटीवी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button