छत्तीसगढराज्य

8 भाजपा नेताओं को हेट स्पीच पर नोटिस

रायपुर

बिरनपुर मामले में कांग्रेस ने भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। जिसके बाद आठ भाजपा नेताओं को नोटिस जारी किया गया है। वहीं इस मामले में सोमवार 17 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक जवाब मांगा गया है। कांग्रेस ने अपने शिकायत पत्र में कहा था कि, बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो गुटों के झगड़ों के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेतागण लगातार धार्मिक विद्वेष भड़काने वाला बयान दे रहे हैं।
भाजपा नेता जिन्हें हेट स्पीच के लिए नोटिस जारी किया गया है-
1. सुनील एस पिल्लई- प्रदेश आईटी सेल प्रभारी (बीजेपी छत्तीसगढ़ ट्विटर हैंडल)
2. संजय श्रीवास्तव -भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
3. केदार नाथ गुप्ता – भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष
4. योगी साहू- मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा
5. कमल शर्मा- विभाग संयोजक भाजपा युवा मोर्चा
6. शुभांकर -भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष डीडी नगर
7. नंदन जैन- कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा
8. बिट्टू पानीग्रही- भाजपा कार्यकर्ता
गौरतलब है कि बेमेतरा के बिरनपुर हिंसा के बाद प्रशासन सख्त हो गई है। लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर कुछ लोग हिंसा और नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button