छत्तीसगढराज्य

मोदीजी के पास करुणा नहीं है, इसलिए वो किसी के बारे में अच्छा नहीं सोच सकते : खरगे

रायगढ़

भरोसा का सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मोदी जी जब-जब छत्तीसगढ़ आते हैं कांग्रेस सरकार को बदनाम करके जाते हैं क्योंकि उनके पास करुणा नहीं है, इसलिए वो किसी के बारे में अच्छा नहीं सोच सकते हैं। खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को झूठों का सरदार बताया और कहा कि देश में सरकार दो लोग ही चलाते हैं। एक मोदी और दूसरे शाह। इनके अलावा किसी और को कुछ पता नहीं रहता कि क्या होने वाला है।

खरगे ने आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी ने रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन के वक्त हमारे नेताओं पर ईडी और आईटी के छापे पड़वाए। दूसरे राज्य के मुख्यमंत्रियों को धमती देते हैं। मेरी बात नहीं सुनेगो तो ईडी और आईटी को लगाने की बात कहते हैं। मोदी जी तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ मेघालय जाते हैं और झूठ बोलकर आते हैं। झूठों के सरदार हैं वो। 2 करोड़ नौकरी किसी को नहीं मिली। 15 लाख भी किसी को नहीं मिला। किसानों की आमदनी दोगुनी भी नहीं हुई। लोग कांग्रेस को ही पसंद करते हैं। 2023 और 2024 में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। मोदी जी जहां जाते हैं वहां कांग्रेस को फायदा होता है।

खरगे ने कहा कि मणिपुर में पिछले 6 महीने से दंगे-फसाद हो रहे हैं। राहुल और हमारे कई नेता वहां होकर आ गए, लेकिन मोदी यहां सूट-बूट में घूम रहे। उनके चुप बैठने के कारण वहां ऐसा हो रहा है। उन्हें छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान में कम से कम एक मीटिंग कम करके मणिपुर जाना चाहिए। देश की सार्वजनिक संपत्तियों को मोदी बेचने का काम कर रहे हैं। एलआईसी, बीएसएनल सबका उन्होंने निजीकरण कर दिया। वे एक अच्छे इंस्टीट्यूशन को खराब कर देते हैं। मोदी जी लोगों को दूर से दर्शन देते हैं, उनके पास जाना मुश्किल है। हमारे राहुल गांधी और मुख्यमंत्री लोगों के पास जाकर मिलते हैं। कांग्रेस जनता के नजदीक है इसका फायदा चुनाव में हमे जरूर मिलेगा। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा परिवारवाद की बात करते हैं, हमने इकोनॉमिस्ट मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया। भाजपा के लोग केवल कुर्सी के पीछे दौड़ रहे हैं। हमने गरीबों के लिए काम किया। भारत जोड़ो यात्रा में सभी लोगों से मिले। बच्चे महिला, बुजुर्ग सभी से कंधे से कंधा मिलाकर चले।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को कैसे गिराए मोदी की यही सोच रहती है। छत्तीसगढ़ में कुछ न कुछ बोलकर बदनाम करने का काम करते हैं। मोदीजी जब-जब छत्तीसगढ़ आते हैं कांग्रेस सरकार को बदनाम करके जाते हैं। 15 साल में बीजेपी ने क्या किया। धान खरीदी की लिमिट से भी ज्यादा भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में की धान खरीदी की। केंद्र सरकार जो कहती है उससे कहीं ज्यादा आगे जाकर छत्तीसगढ़ सरकार करती है। मोदीजी के पास करुणा नहीं है, इसलिए वो किसी के बारे में अच्छा नहीं सोच सकते। मोदी जी यहां के लोगों और जंगल जमीन के बारे में कुछ नहीं कहते। केवल कांग्रेस सरकार की बुराई करते हैं। 2023 में झूठों के सरदार से दूर होकर कांग्रेस की फिर से सरकार बनाए। कांग्रेस के नरेगा योजना से लाखों लोगों को काम मिला।
 

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button