भोपालमध्यप्रदेश

विधायक चेतन्य कश्यप ने त्यागा वेतन और भत्ता

 भोपाल

रतलाम शहर विधायक  चेतन्य काश्यप ने विधानसभा में विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन-भत्ते एवं पेंशन नहीं लेने की घोषणा की। घोषणा का सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों ने मेज थप-थपाकर स्वागत किया।

विधायक काश्यप ने कहा कि उन्हें मिलने वाली यह राशि राजकोष से नहीं निकाली जाए और इसका उपयोग राज्य के विकास एवं कल्याणकारी कार्यों में किया जाए। काश्यप ने पिछली विधानसभा में भी वेतन-भत्तों का राजकोष में समर्पण किया था। काश्यप ने कहा कि राष्ट्रसेवा और जनहित उनका ध्येय है और इसी उद्देश्य के लिए वे राजनीति में आए हैं। वे कई सेवा प्रकल्पों का संचालन कर रहे हैं।

कौन हैं विधायक चेतन्य कश्यप
रतलाम शहर सीट से विधायक चेतन्य कश्यप के पास 294 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। हर साल लगभग 37 लाख रुपये कमाते हैं। उनकी पत्नी नीता कश्यप ने 2022-23 में 68 लाख रुपये से ज्यादा की आय बताई है। चेतन्य कश्यप और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर 294 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। आठ करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 286 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

कश्यप पर 13 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। उनके पास लगभग 2.32 करोड़ रुपये नगद और निवेश सहित चल संपत्ति है। उनकी पत्नी नीता कश्यप के पास 3.73 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। नीता कश्यप के पास 124 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है, जबकि चेतन्य कश्यप के पास 76 करोड़ 28 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनके परिवार के पास 86 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है।

रतलाम शहर विधायक चेतन्य कश्यप विधायक बनने के पहले समाजसेवा में अग्रणी थे। राजनीति के माध्यम से भी आज भी समाजसेवा में कश्यप आगे है। वर्ष 2004 में लालकृष्ण आडवानी की यात्रा रतलाम आई थी। तब वे राजनीति में आए। विधायक बनने के पहले काश्यप प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्‍होंने संगठन में रहते हुए भी काफी कार्य किया है।

2013 में पहली बार विधायक बने थे कश्‍यप
2013 में करीब 34600 मत हासिल कर पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे। इसके दो वर्ष बाद राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री) का दर्जा भी मिला था। 2018 में भी इनकी साफ छवि व सभी को साथ लेकर चलने को लेकर पार्टी ने 2018 में फिर से विधानसभा का टिकट दिया। पूरे उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा 43435 मतों से जीत हासिल कर दूसरी बार विधायक बने। कश्‍यप के परिवार में मां, पत्नी व दो पुत्र है। दोनों पुत्र मुंबई में रहते हैं।

समाजसेवा से राजनीति में आए चेतन्‍य कश्‍यप
राजनीति में आने के पहले से ही कश्यप परिवार द्वारा चेतन्य काश्यप फाउंडेशन संचालित किया जाता है जो कि वर्तमान में भी संचालित है। फाउंडेशन के माध्यम से कई निर्धन लोगों को रोजगार सहित रहने की लिए घर भी मुहैया कराए है। रतलाम में अहिंसा घर के नाम से 94 घर बनाकर निर्धन लोगों को रहने के लिए दिए है। साथ ही इनके रोजगार की सुविधा भी मुहैया कराई है। आज तक किसी से कोई विवाद नहीं है और नहीं कोई आपराधिक रिकॉर्ड है। वर्तमान में चेतन्‍य कश्‍यप राष्ट्रीय क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष भी है।

कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में कहा…

  •     आज पांच लाख 10 हजार किलोमीटर सड़कें बिना गड्डे वाली एमपी में हैं
  •     47 लाख हेक्टर संचित जमीन है, जो आगे 65 लाख हेक्टर हो जायेगी
  •     आज 29 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन एमपी कर रहा है, सरप्लस बिजली वाला स्टेट है
  •     आज हमारी जीडीपी 16.48 है
  •     आज हमारी एक लाख 40583 प्रति व्यक्ति है जो आगे आने वाले वर्षो में हम डबल कर देंगे
  •     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नौ आग्रह किए हैं
  •     देश का पर्यटन बढ़ाएं
  •     गांव को डिजिटल बनाएं
  •     पानी बचाएं
  •     शहरों को स्वच्छ रखें
  •     महाकाल लोक बनने से उज्जैन इंदौर में बढ़ा पर्यटन
  •     कैलाश विजयवर्गीय बोले मैं राज्यपाल के अभिभाषण पर समर्थन करता हूं कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं
  •     हमारी नई सरकार सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में विकास के कीर्तिमान रचेगी

 

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button