राजनीति

कमलनाथ ने प्रदेश सरकार को हरसूद में जमकर आडे हाथों लिया

भोपाल

कांग्रेस सात बार से लगातार हार रही खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा सीट के छनेरा में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार को जमकर आडे हाथों लिया। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में हुए विस्थापन को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए।

कमलनाथ ने कहा कि यहां से आदिवासियोें का पलायन हो रहा है, यहां पर सरकार के खिलाफ लगातार धरने होते रहते हैं। भ्रष्टाचार लगातार हो रहा है। नाथ ने कहा कि 40 साल पहले हरसूद छिंदवाड़ा से आगे था। आज हरसूद का क्या हाल है यह सब देख रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। विस्थापन के नाम पर जिन लोगों ने यहां के लोगों को परेशान किया है, वे याद रखे पांच महीने बाद हमारी सरकार आ रही है। कल के बाद परसों भी आएगा।  कमलनाथ ने कहा कि घोटाला और अपराध का प्रदेश बना दिया गया है।

यह है इस सीट की स्थिति
इस सीट पर कांग्रेस आखिरी बार 1985 में जीती थी। उस वर्ष कांग्रेस के आशाराम पटेल ने भाजपा के बाबूलाल पटेल को हराया था। इसके बाद 1990 में भाजपा ने यहां पर विजय शाह को उम्मीदवार बनाया। विजय शाह तब से लगातार सात चुनाव जीत चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आशाराम पटेल, मोतीलाल मनांग, किशोरीलाल पटेल, प्रेमलता कासदे, सूरज भानु सोलंकी और सुखराम सालवे को हराया।

कांग्रेस को यहां से नहीं मिलता मजबूत उम्मीदवार  
कांग्रेस को इस सीट से पिछले कई चुनावों से मजबूत उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर कांग्रेस ने सात चुनावों विजय शाह के खिलाफ 6 लोगों को लड़ाया। प्रेमलता कासदे को दो बार उतारा। वहीं इस सीट पर कब्जा करने के लिए कांग्रेस ने अपने पूर्व अध्यक्ष शिवभानु सोलंकी के बेटे एवं पूर्व सांसद सूरज भानु सोलंकी को भी यहां से अजमाकर देखा, लेकिन वे भी दर्ज नहीं करा सके।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button