देश

अगले छह दिनों तक होगी बारिश, आंधी तूफान की भी चेतावनी

नई दिल्ली
उत्तर से लेकर दक्षिण के राज्यों में इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है। तापमान औसत से अधिक पहुंच चुका है। हालांकि, कुछ राज्यों में बारिश और आंधी तूफान से लोगों को कुछ राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने बताया है कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12 से 14 मार्च के दौरान बारिश व आंधी-तूफान आएगा। इसके अलावा, दक्षिण भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 15-17 मार्च तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस हिसाब से अगले छह दिनों तक विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो सौराष्ट्र, कच्छ, साउथवेस्ट राजस्थान, कोंकण और विदर्भ में 37-38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पश्चिमी राजस्थान, ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक, गोवा, आंतरिक महाराष्ट्र, तेलंगाना और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। इसके अलावा, सौराष्ट्र, कच्छ और कोंकण में हीटवेव की स्थिति देखी गई। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम गति की बारिश भी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12-14 मार्च, पंजाब में 12 और 13 मार्च, पश्चिमी राजस्थान में 12 से 13 मार्च और पूर्वी राजस्थान में 13 मार्च को बारिश व आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, गुजरात में 12-14 मार्च, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 13-16 मार्च और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 14-16 मार्च के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 15-17 मार्च के दौरान बारिश की संभावना जारी की गई है।

IMD के अनुसार, उत्तरी कोंकण इलाके में 12 मार्च को हीटवेव की आशंका है। नॉर्थवेस्ट भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों तक तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ जाएगा। पश्चिमी भारत के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं। वहीं, मध्य भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस अगले दो दिनों में बढ़ेगा और फिर उसके बाद दो से चार डिग्री तक कम हो सकता है।  

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button