लाइफस्टाइल

कत्था खाने से सेहत को मिलेंगे दोगुने फायदे

पान तो आप सभी ने खाया होगा लेकिन, क्या आपने कभी सिर्फ कत्था खाया है? अब इसमें कितने लोग ऐसे होंगे जो बताएंगे कि कत्था का स्वाद कड़वा होता है, इसलिए वे इसे नहीं खा पाते। पर आपको हैरानी हो सकती है कि कड़वा स्वाद वाला कत्था, आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। ये सर्दी-जुकाम सहित शरीर की कई समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार है। तो, आइए जानते हैं कत्था के फायदे के बारे में विस्तार से।

खांसी में फायदेमंद
जिन लोगों को लंबे समय तक सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान करती है उनके लिए कत्था बहुत ही फायदेमंद है। लेकिन, ध्यान देने वाली बात ये है कि खांसी में ये सबसे कारगर तरीके से काम करता है। ये गले को शांत करने के साथ खराश से आराम दिलाता है। इसके अलावा ये बार-बार होती सूखी खांसी को कम करने में भी मददगार है।

माउथ अल्सर में फायदेमंद
माउथ अल्सर में कत्था का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, माउथ अल्सर एक प्रकार का इंफेक्शन है और कत्था एंटीबैक्टारियल है जो कि इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकता है और माउथ अल्सर से निजात दिलाने में मददगार है।

स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन में कोई फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या है तो कत्था का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसका सेवन आपके खून को प्यूरीफाई करने और दाने आदि को कम करने में मदद कर सकता है।

कैसे करें कत्था का सेवन
कत्था का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप इसे पानी में उबाल लें और इसका सेवन करें। साथ ही स्किन के लिए आप इसके लेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, अगर आपको लगातार आने वाली खांसी है जो आप अपने मुंह में कत्था दबा कर रखें। तो, इन तमाम तरीकों से कत्था का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button