भोपालमध्यप्रदेश

शमशाबाद: सात बार की हार को जीत बनाने समर्थकों के झगड़े सुलझा रहे दिग्गी

 भोपाल

विदिशा जिले की लगातार सात बार से विधानसभा चुनाव हार रही शमशाबाद विधानसभा सीट पर आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे हैं। वे यहां के कांग्रेस नेताओं के बीच में समन्वय बनाने का काम कर रहे हैं। यहां पर कांग्रेस आखिरी बार 1985 में जीती थी। इसके बाद से यहां से कांग्रेस लगातार हार रही है। खासबात यह है कि सात चुनावों में से पांच चुनावों में दिग्विजय सिंह समर्थक को ही पार्टी की ओर से टिकट गया। बीच में एक बार ऐसी स्थिति भी बनी की कांग्रेस तीसरे नंबर तक पहुंच गई थी। इधर मंगलवार को दिग्विजय सिंह बीना भी पहुंच रहे हैं। कमलनाथ बीना में 20 अप्रैल को जाने वाले हैं।

शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के महानीम चौराहे पर दिग्विजय सिंह बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में उन्होंने नगरीय निकाय के निर्वाचित सदस्रू, सेवादल, महिला कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के सदस्य एवं यहां के सभी वरिष्ठ और पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। यहां पर वे सभी में समन्वय करवाने के लिए पहुंचे हैं। शाम को वे विदिशा जिले के कुरवाई विधानसभा में भी समन्वय करवाएंगे।

दिग्विजय सिंह समर्थकों के ही गुट
शमशाबाद विधानसभा सीट पर दिग्विजय सिंह समर्थकों  के ही कई गुट हैं। इसलिए इस सीट पर दिग्विजय सिंह की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। दिग्विजय सिंह के कभी करीबी रहे रुद्र प्रताप सिंह की पत्नी इस सीट से भाजपा विधायक हैं। वहीं 1985 में विधायक रहे डॉ. मेहताब सिंह यादव भी दिग्विजय सिंह खेमे के माने जाते हैं। इस सीट से दिग्विजय सिंह अपने समर्थक को ही टिकट दिलाते रहे हैं। 1985 और 1993 में डॉ. मेहताब सिंह यादव यहां से चुनाव लड़े। इसके बाद 1998 में दिग्विजय समर्थक रुद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस छोड़कर अजय भारत पार्टी से चुनाव लड़ा और वे जीते, बाद में रुद्र प्रताप कांग्रेस में आ गए। इसके बाद वर्ष 2003 में कांग्रेस से रुद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button