Uncategorized

घर से गायब हुए 7 साल के बच्चे की मिली लाश, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, आधी रात को किया हाइवे जाम

 मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के सदर थाना के दिघरा रामपुर साह गांव से गुरुवार शाम घर के दरवाजे से गायब 7 साल के बच्चे राहुल कुमार का शव शनिवार को उसके घर के पास पानी भरे नाले के पास मिला। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस के खिलाफ आक्रोश
जानकारी मिलने पर सदर, बेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। परिजनों ने शव उठाने से पुलिस को रोक दिया है। ग्रामीण मौके पर एसएसपी और डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। बच्चे के पिता पिंकू शर्मा ने बताया कि कल रात तक नाले के पास शव नहीं था। एसडीआरएफ ने काफी देर तक पानी भरे नाले में शवको तलाशा था लेकिन नहीं मिला। शनिवार की सुबह शव मिला है।

हत्याकर शव फेंकने का आरोप
उन्होंने  पुत्र राहुल की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। सरपंच चंदन कुमार ने शव मिलने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक राहुल गुरुवार की शाम घर के दरवाजे से गायब हो गया था। परिजनों की सूचना के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची थी। परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह थाने पर पहुंच राहुल की मां ने उसके गायब होने की एफआईआर कराई।

आधी रात को किया हाइवे जाम
पुलिस ने घर आकर छानबीन करने की बात कही। लेकिन फिर भी नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने करीब साढ़े 12 बजे दिघरा में एनएच जाम कर दिया। बच्चे की हत्या के बाद से इलाके में तनाव फैल गया है।

 

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button