भोपालमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री यादव ने कहा- भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित केरल और त्रिपुरा की सरकार को सहायता राशि प्रदान करेंगे

भोपाल  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित केरल और त्रिपुरा की सरकार को राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 20-20 करोड़ रूपए की सहायता जारी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं और संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण से जल्द से जल्द इस संकट को दूर करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्य भीषण वर्षा, बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित हैं। पिछले कुछ दिनों में त्रिपुरा और केरल राज्य में भीषण प्राकृतिक आपदा की घटनाएँ हुई हैं, जिसमें बड़े स्तर पर जन-धनहानि होना अत्यंत दु:खद है।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button