उत्तरप्रदेशराज्य

भाजपा विधायक ने लगाया धान खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप, सीएम को लिखा पत्र

हरदोई

हरदोई जिले की बालामऊ विधानसभा के भाजपा विधायक रामपाल वर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें हरदोई जनपद मे हुई धान खरीद फरोख्त में भष्टाचार होने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग, की है। विधायक ने सीएम को लिखे पत्र में बताया कि 2022-23 में हुई धान खरीद मे अधिकारियों व बिचौलिए ने मिलकर बड़े स्तर पर भष्टाचार किया है। सरकारी धन का बन्दरबांट किया गया है।

उन्होंने इसमें क्रय केन्द्र खोलने से फर्जी खरीद, विचौलियें से खरीदारी कर किसानों के नाम दर्ज कर भुगतान हड़पना, मिल मालिकों से सट्टेबाजी, घटतौली, प्रति कुन्टल खरीद पर कटौती तथा एक ही स्थान पर अलग-अलग नाम से कई-कई केन्द्र खोल कर गोरख धंधा चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पीसीएफ, पीसीयू व सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा भष्टाचार किया गया। इसके चलते किसानों को अपेक्षा के अनुरूप धान क्रय केन्दों से उचित लाभ व मुल्य नही मिल पाया। किसानों अपना धान औने -पौने दामों मे बेचना पड़ा।

बिचौलियों ने केन्द्र संचालकों से साठगांठ कर सरकारी खरीद योजना का फायदा उठाया। सरकार के करोड़ो रूपये का बन्दरबांट कर लिया गया।विधायक ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की लिखित शिकायत कर उच्च स्तरीय जांच कराकर कारवाई की मांग की है। ताकि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के चेहरे बेनकाब हो सकें।

बता दें कि योगी सरकार ने हर साल की तरह खरीफ खरीद सीजन 2022-23 के तहत धान की खरीद की है। योगी सरकार ने इस सीजन धान की खरीद बढ़े हुए एमएसपी पर की है। धान की नई एमएसपी दर सामान्य धान के लिए 2,040 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 2,060 रुपये प्रति क्विंटल है। पहले यह दर सामान्य धान के लिए 1940 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 1960 रुपये प्रति क्विंटल थी।

 

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button