लाइफस्टाइल

एलोवेरा जूस पीकर काम करे बैली फैट

एलोवेरा वेट लॉस करने वालों के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। दरअसल, एलोवेरा जेल फैट बर्म करने में मददगार है। ये पेट में जमा फैट के कणों को अपने साथ फंसाकर पानी की मदद से बाहर लाता है। इसके अलावा ये शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने का भी काम करता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। तो, आज हम आपको एलोवेरा से बने इन 3 ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो कि फैट बर्न करने में कारगर हैं।

आंवला एलोवेरा जूस पिएं
आंवला एलोवेरा जूस वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकता है। ये पहले तो फैट पिघलाने में मददगार है। आंवला गर्मी पैदा करता है और  एलोवेरा मेटाबोलिज्म तेज करता है। तो, 1 गिलास पानी में 2 चम्मच आंवला पाउडर या जूस और ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। इन्हें मिक्स करें और इसका सेवन करें।

एप्पल साइडर एलोवेरा जूस
एप्पल साइडर एलोवेरा जूस पीने के कई फायदे हैं। इसके पिए एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा सा पानी मिला लें और फिर इसमें एलोवेरा जूस मिला लें। दोनों को मिक्स करें और इन दोनों को आराम से बैठकर पिएं।

चिया सीड्स एलोवेरा जूस
एलोवेरा जूस में चिया सीड्स मिलाकर पीना सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। इसके लिए एलोवेरा जूस में चिया सीड्स को भिगोकर रख दें। आधे घंटे के बाद इसमें पानी और शहद मिलाएं। फिर इसे पिएं।

वेट लॉस के लिए एलोवेरा जूस पीने का सबसे सही समय है सुबह इसे खाली पेट पीना। दूसरा, आप इसे रात के खाने से पहले भी ले सकते हैं। ये जूस भूख तो कंट्रोल करेगा ही साथ ही वेट लॉस में भी मददगार होगा।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button