मनोरंजन

रियालिटी शो बिग बॉस 17 में अरुण-तहलका का अभिषेक से होने वाला है झगड़ा

नई दिल्ली

'बिग बॉस 17' में एक बार फिर लड़ाई झगड़े चरम पर है। शो में बिग बॉस कई बार हिंसा और मार-पिटाई को लेकर घर वालों को वॉर्निंग दे चुके हैं। इसी चेतावनी की वजह से अनुराग डोभाल ने बड़ी कीमत भी चुकाई थी। मगर एक बार फिर ये लड़ाई शो में होने वाली है। दरअसल 'बिग बॉस 17' का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हो गया है। जहां अभिषेक, अरुण और तहलका की भयंकर वाली लड़ाई होती नजर आ रही है। आइए दिखाते हैं आज का 'बिग बॉस 17' का प्रोमो।

प्रोमो देखकर मालूम पड़ता है कि ये झगड़ा शुरू होता है 'उडारियां' एक्ट्रेस ईशा मालवीय से। वह अपने रूम में सो रही होती हैं और अरुण उन्हें उठाने जाते हैं। मगर दोनों की यहां ठनक जाती है और फिर झगड़ा शुरू होता है। पहले अरुण और ईशा की बहस होती है और फिर देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि घरवालों को भी बीच बचाव करना पड़ता है।

दोस्त के लिए तहलका ने खोया आपा
ईशा संग अरुण का झगड़ा देख अभिषेक कुमार भी बीच में पड़ते हैं। यही देख तहलका भी दोस्त अरुण महाशेट्टी के लिए टपक पड़ते हैं। तीनों के बीच बहसबाजी शुरू होती है। सिर्फ जुबानी जंग ही नहीं ये जंग धक्कामुक्की और गिरेबान पकड़ने तक पहुंच जाती है। ये देख पास में खड़ी रिंकु तहलका को रोकती हैं। मगर वह आपा खो बैठते हैं।

तहलका ने पकड़ी अभिषेक की गिरेबान
अभिषेक एक बार फिर अपनी गर्मी दिखाते हैं, वहीं तहलका को भी कई बार वॉर्न किया जा चुका है लेकिन सुधार किसी में नहीं है। दोनों की बहस होती है और इतने में ही सनी आर्या उर्फ तहलका, अभिषेक की गिरेबान पकड़ लेते हैं। वह उनकी कॉलर पकड़ कहते हैं, 'तूने अरुण को कैसे कहा। अगर अरुण को कहेगा तो मैं बीच में आउंगा।' वहीं रिंकू तहलका को रोकती हैं।

क्या बिग बॉस देंगे अरुण और तहलका को सजा?
वहीं अरुण भी बीच में आते हैं और वह कहते हैं कि हां वह भी गिरेबान पकड़ेंगे कर ले जो करना है। इतना ही नहीं प्रोमो में तो दिख रहा है कि अरुण ने कुशन मारने के लिए उठाया है। अब देखना ये है कि आखिर बिग बॉस इस हिंसा को लेकर क्या सजा देते हैं।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button