गैजेट्स

घर बैठे पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन करें अप्लाई

नई दिल्ली

Passport बनवाने के लिए विचार कर रहे हैं तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, इसकी मदद से आप आसानी से पासपोर्ट बनवा सकते हैं। साथ ही इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। आप घर बैठे पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पासपोर्ट बनवाने का समय भी काफी कम हो सकता है, लेकिन इसके प्रोसेस के बारे में आपको जान लेना चाहिए-

Passport Apply करने के लिए आपको ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। यहां जाने के बाद आपको 'Passport Type' पर क्लिक करना होगा। अगर आप तत्काल पासपोर्ट अप्लाई करते हैं तो ये जल्दी डिलीवर कर दिया जाएगा। साथ ही इसके लिए कुछ स्पेशल करने की भी जरूरत नहीं होती है। आपको नॉर्मल सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।

कितने दिन में डिलीवर होगा पासपोर्ट?
Passport बनवाते समय अगर सभी जानकारी सही रहती है तो ये 3 दिन के अंदर डिलीवर कर दिया जाएगा। खास बात है कि इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। तत्काल स्कीम के तहत आप आसानी से नया पासपोर्ट अप्लाई कर सकते हैं। बिना पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट के ही फिलहाल इसे बना दिया जाता है। हालांकि तत्काल पासपोर्ट के लिए हर कोई अप्लाई नहीं कर पाएगा। नागालैंड के रहने वाले लोग तत्काल पासपोर्ट के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं।

फिलहाल आप तत्काल पासपोर्ट का इस्तेमाल कहीं पर भी कर सकते हैं। अब बात करते हैं कि आखिर आपको तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए कितने पैसों का भुगतान करना होगा? आपको बता दें कि तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए 36 पेज की बुकलेट के लिए 3500 रुपए का भुगतान करना होगा जबकि 60 पेज की बुकलेट के लिए 4000 रुपए का भुगतान करना होगा। दरअसल ये प्रोसेस यूजर्स का समय बचाने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से पासपोर्ट भी हासिल हो सकता है।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button