व्यापार

शेयर बाजार में नया रिकॉर्ड, निवेशकों ने एक दिन में कमाएं ₹3.31 लाख करोड़

 नई दिल्ली

  भारतीय शेयर बाजार सोमवार 11 सितंबर को लगातार 7वें दिन तेजी के साथ बंद हुए। इसके तेजी के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। निफ्टी पहली बार 20,000 के लगभग पास में बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स ने दोबारा 67,000 के स्तर को हासिल किया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी रही। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में रहे। सबसे अधिक तेजी सर्विसेज, टेलीकम्युनिकेशंस, यूटिलिटी और पावर शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों की करीब 3.31 लाख करोड़ रुपए की बंपर कमाई हुई।
 

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 528.17 अंक या 0.79 फीसदी बढ़कर 67,127.08 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 176.40 अंक या 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 19,996.35 के स्तर पर बंद हुआ।
 

निवेशकों की संपत्ति ₹3.31 लाख करोड़ रुपए बढ़ी

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 11 सितंबर को बढ़कर 324.25 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 8 सितंबर को 320.94 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.31 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 3.31 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
शेयर बाजार में आज की तेजी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है, आज सेंसेक्स में शामिल कुल 30 शेयरों में 28 बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक 2.18% की तेजी रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में आज तेजी रही और ये करीब 1.99% से लेकर 1.39% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयरों में गिरावट

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें लर्सन एंड टुब्रो का शेयर 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फाइनेंस का शेयर 0.22 फीसदी की कमजोर के साथ बंद हुआ।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button