गैजेट्स

फ्री में इंटरनेट सर्विस का लुत्फ उठाने के लिए डाउनलोड करें SugarBox

नई दिल्ली

SugarBox एक ओपन क्लाउड सर्विस है, जो रिमोट इलाकों में इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने का काम करता है। यह एक ऐप बेस्ट सर्विस है। जिसमें फ्री में ओटीटी ऐप्स का लुत्फ उठा पाएंगे। SugarBox एक एंड्रॉइड और iOS ऐप है। जिसकी मदद से बिना इंटरनेट के ओटीटी ऐप्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही शॉपिंग से लेकर अन्य ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल
    SugarBox ऐप को ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
    इसके बाद मोबाइल फोन की इंटनरेट कनेक्टिविटी को बंद करना होगा।
    फिर आपको SugarBox ऐप की वाई-फाई कनेक्टिविटी को ऑन करना होगा।
    इसके बाद SugarBox वाई-फाई से कनेक्ट करना होगा।
    इसके बाद आप फ्री में हाई क्वॉलिटी म्यूजिक और शोज का लुत्फ उठा पाएंगे।
    इस ऐप को स्मार्ट टीवी, लैपटॉप पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

फ्री में चला पाएंगे वाई-फाई
सुगरबॉक्स वाई-फाई सर्विस का इस्तेमाल कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए किया जा रहा है। यह एक हाइपरलोकल एज क्लाउड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन उपलब्ध कराया जाएगा। इस सर्विस को देश में लॉन्च कर दिया गया है। इस वाई-फाई की रेंज 100 मीटर है। जिससे यूजर्स बिना इंटरनेट ओटीटी ऐप्स का लुत्फ उठा पाएंगे। साथ ही इस सर्विस की मदद से गेमिंग और सोशल मीडिया का लुत्फ उठा पाएंगे।

मिलेगी इन फ्लाइट कनेक्टिविटी
इस सर्विस को कई ग्रामीण इलाकों में रोलआउट कर दिया गया है। साथ ही इन-फ्लाइट सर्विस को ऑफर किया जा रहा है। जिससे आप गांव और फ्लाइट में हजारों फीट उंचाई पर इंटरनेट सर्विस का लुत्फ उठा पाएंगे। साथ ही पहाड़ी इलाकों के लिए यह एक शानदार सर्विस हो सकती है। यह सर्विस एजूकेशन सेक्टर के लिए शानदार साबित हो सकती है।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button