भोपालमध्यप्रदेश

विधायक विष्णु खत्री के नेतृत्व में योजना बना लीजिए, मैं यहां की भूमि को असिंचित नहीं रहने दूंगा: मंत्री तुलसीराम सिलावट

46 साल बाद डेम में गेट निर्माण आपके विधायक के प्रयास से हुए है: सिलावट

भोपाल/बैरसिया। सम्राट अशोक सागर बांध परियोजना 1977 में पूर्ण हुई थी और इस डेम में गेट निर्माण 2023 में निर्माण हुआ। इतने वर्षों तक किसान परेशान होते रहे। लंबे समय बाद इस डेम में गेट निर्माण हुए है। 46 साल बाद डेम में गेट निर्माण आपके विधायक विष्णु खत्री के प्रयास से हुए। यह बात जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलवट ने हर्राखेडा में आयोजित आभार कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि विधायक विष्णु खत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आपका बेटा है और आपके लिए लगातार संघर्ष करता रहता है। आपने आपके सेवक आपके इस बेटे को जो आशीर्वाद दिया है। मैं आपसे वादा करता हूँ कि बैरसिया विधानसभा में सिंचाई परियोजना दूंगा। आप विष्णु खत्री के नेतृत्व में योजना बना लीजिए। मैं यहाँ की भूमि को असिंचित नहीं रहने दूंगा।
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि 65 लाख हेक्टेयर भूमि के लिए एक परियोजना बन रही है। वह बैरसिया विधानसभा से होकर गुजरेगी।
कार्यक्रम में 28 गांवों के किसानों ने मंत्री तुलसी सिलावट का सम्मान कर आभार किया। आसपास के सभी सरपंचों द्वारा भी मंत्री का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक विष्णु खत्री, भाजपा।जिलाध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई एवं जिला महामंत्री कुबेर सिंह गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button