भोपालमध्यप्रदेश

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा की ओर से सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है

भोपाल/बैरसिया। बैरसिया क्षेत्र के सभी मंडलों में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस। सभी मंडलों में निकलेगी तिरंगा यात्रा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर्राखेड़ा में विधायक विष्णु खत्री क नेतृत्व में सभी मंडलों के पदाधिकारियों और नवनियुक्त जिला एवं मंडल प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई एवं इसकी तैयारियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को मंडलों में बैठक आयोजित की गई। बैठक तिरंगा यात्रा और मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई।
बैठक में बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने आदर्श मैरिज गार्डन दुपाड़िया में हर्राखेड़ा मंडल एवं महावीर पैलेस बैरसिया में भाजपा नगर एवं ग्रामीण मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा की ओर से सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है। साथ ही मोदी के मन की बात का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से जिला और मंडल स्तर पर प्रभारी भी नियुक्त कर दिये गए है। बैठक में सभी पर प्रभारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम के पूर्व किस तरह से तैयारी करना है। इस संदर्भ में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button