उत्तरप्रदेशराज्य

बरेली में जलभराव के विरोध में प्रदर्शन: गुस्साईं महिलाओं ने सड़क पर कुर्सी डाल लगाया जाम, नारेबाजी

 बरेली

बरेली के कुर्मांचल नगर में जलभराव की समस्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर विरोध शुरू कर दिया। गुस्साई महिलाओं ने पीलीभीत बाईपास मार्ग पर जाम लगाकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जाम लगने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर गुस्साए लोग नहीं माने।

दो कालोनियों के लोगों के बीच पानी के निकास को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। लोगों का कहना है कि पांच साल तक नगर निगम के अफसर और जनप्रतिनिधि जनता को झूठे आश्वासन देते रहे, मगर समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया। कुर्मांचल नगर के लोगों का आरोप है कि मुंशीनगर वालों ने नाला बंद कर दिया, जिससे पानी का निकास ठप हो गया है। उनके घरों में पानी भर रहा है। निगम के अफसर भी समस्या का निदान नहीं कर रहे हैं।

कुर्मांचल नगर के लोगों ने बताया कि नाला बंद किए जाने से पानी बैक होकर कॉलोनी के घरों में भरने लगा है। इससे लोग परेशान हैं। कुर्मांचल नगर, नार्थ सिटी कालोनी के घरों का पानी मुख्य मार्ग पर बने नाले से मुंशीनगर की तरफ जाता है।

नार्थ सिटी, कालोनी होते हुए आकांक्षा एंक्लेव के पास मुड़कर नाला मुंशीनगर की तरफ जा रहा है। यहां भी नाला आगे जाकर बंद हो गया है। ऐसे में कुर्मांचल नगर का पानी मुंशीनगर में आता है तो यहां घरों में पानी भरने लगता है। इससे बचने के लिए आकांक्षा एंक्लेव के पास नाले को लोगों ने बंद कर दिया है। इससे पानी कुर्मांचल नगर में वापस जा रहा है। लोगों ने कहा शनिवार को जब सड़क पर भरा पानी घरों में आना शुरू हो गया। इसके बाद लोगों ने अपना विरोध जताना शुरू किया है। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा धरना जारी रहेगा। मौके पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी लोगों को आश्वासन देकर समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button