देश

ममता बनर्जी टहलते समय ही वह अचानक गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई

कोलकाता
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल होने की जानकारी तृणमूल कांग्रेस के एक्स अकाउंट से मिली है। मुख्यमंत्री को घायल अवस्था में सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में ले जा गया है। तृणमूल कांग्रेस से मिली जानकारी अनुसार यह घटना उनके कालीघाट स्थिति आवास पर हुई।

ममता बनर्जी एक कार्यक्रम से लौटकर अपने आवास पर टहल रही थीं। इस दौरान उनके साथ उनके भतीजे व सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे। टहलते समय ही वह अचानक गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। उनके तुरंत एसएसकेएम अस्पताल के वीवीआइपी वुडबर्न वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

भाजपा ने की स्वास्थ के लिए प्रार्थना
मुख्यमंत्री के घायल होने की जानकारी मिलने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और भाजपा सांसद दिलीप घोष ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने प्रार्थना की कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएं। टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ममता बनर्जी के घायल होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि हमारी चेयरपर्सन ममता बनर्जी को बहुत चोट लगी है। आप उनके लिए प्रार्थना करें।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button