देश

NDA को इस साल अप्रैल में राज्यसभा में बहुमत मिलने की संभावना

नई दिल्ली
सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को इस साल अप्रैल में राज्यसभा में बहुमत मिलने की संभावना है। मनोनीत श्रेणी के तहत छह रिक्त पद भरे जाने और नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत में आ सकता है। राज्यसभा सचिवालय के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा के 94 सदस्य हैं। हाल ही में संपन्न चुनाव में उसकी सीट संख्या में दो की बढ़ोतरी हुई है। अब कुल सदस्य संख्या 96 हो गई है। भाजपा नीत राजग के सदस्यों की संख्या अभी 113 है।

भाजपा सांसदों की संख्या बहुमत के आंकड़े के पार होगी
इस साल अप्रैल में सभी मनोनीत सदस्यों के शपथ लेने के बाद 245 सदस्यीय सदन में उसके सदस्यों की संख्या 123 के बहुमत के आंकड़े को छू लेगी। वर्तमान में सिर्फ छह सांसद हैं, जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया। इनमें से कुछ सदस्य बाद में भाजपा में शामिल हो गए।

राज्यसभा में कुल 12 मनोनीत सदस्य होते हैं
सदन में कुल 12 मनोनीत सदस्य होते हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि कुछ निर्दलीय और मनोनीत सदस्यों के समर्थन से राजग इस वर्ष अप्रैल में जादुई आंकड़े को प्राप्त कर लेगा। इस तरह उसे उच्च सदन में महत्वपूर्ण कानून पारित कराने में उसे मदद मिलेगी। उसके पास अब तक उच्च सदन में बहुमत नहीं था।

कांग्रेस के सांसदों की संख्या 30 तक सिमट सकती है
हाल ही में 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। भाजपा ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है। नौ सीटों पर कांग्रेस ने, दो पर सपा ने, चार पर तृणमूल ने, तीन पर वाईएसआरसीपी ने, दो पर राजद ने, दो पर बीजू जनता दल ने जीत प्राप्त की। राकांपा, शिवसेना, भारत राष्ट्र समिति और जनता दल-यूनाइटेड के खाते में एक-एक सीट आई। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों की संख्या 30 तक सिमट सकती है।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button