राजनीति

बोलते थे मेरे ब्लाउज में कमल है,पूर्व MLA ने बताया क्यों छोड़ी कांग्रेस

गुवाहाटी

असम में कांग्रेस का साथ छोड़ने वालीं पूर्व विधायक बिस्मिता गोगाई ने बगैर नाम लिए पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी के नेता उनके 'ब्लाउज पर कमल' के बारे में बात करते थे। साथ ही उन्होंने कहा है कि पार्टी में महिलाओं के लिए सम्मान नहीं है। कांग्रेस और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के 150 से ज्यादा नेता  भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

गोगोई ने पत्रकारों को बताया है कि कैसे ब्लाउज से जुड़ी घटना ने उन्हें प्रभावित किया था। साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि इसके बारे में कांग्रेस नेता तक बात कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा, 'मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि ब्लाउज पर कमल है या नहीं। मैंने कमल की डिजाइन वाला ब्लाउज पहना था, जो सामान्य बात है।'

उन्होंने कहा, 'मुझे यहां सार्वजनिक रूप से ब्लाउज के बारे में बात करने तक में परेशानी हो रही है । यह घटना भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई थी, जो खुमतई में प्रदेश स्तर पर निकाली गई थी। यात्रा के दौरान मैंने वो ड्रेस पहनी थी। उन्हें लगा कि यह संकेत है कि मैं भाजपा में जाने की योजना बना रही हूं। यहां तक कि शीर्ष नेतृत्व भी इस मुद्दे पर राजीव भवन में बात कर रहा था।'

उन्होंने बताया कि इस घटना से उन्हें गहरा धक्का लगा था और रोना आ गया था। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, 'यह महिलाओं के लिए अपमान की बात है। मुझे उस घटना से दुख पहुंचा था। जब मैंने इसके बारे में सुना तो मुझे रोना आ गया था। मेरा सम्मान उस दिन ही खत्म हो गया था। अगर पार्टी में महिला विरोधी बातें होती रहेंगी, तो लोग पार्टी में कैसे रुकेंगे? हर कदम पर मेरा मानसिक शोषण किया गया। वे मुझे काम में शामिल नहीं करना चाहते थे। मुझे कई बड़े चर्चाओं से दूर रखा गया।'

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बिस्मिता ने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस इतना नीचे गिर चुकी है कि वे मेरे ब्लाउज के बारे में बात करते हैं। वे कहते हैं कि मेरे ब्लाउज पर कमल है और इसलिए मैं भाजपा में शामिल हो रही हूं। मुझे दुख है कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते। मुझे दुख है कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते। मैं नाम नहीं ले सकती, लेकिन मुझे कहा गया है कि कांग्रेस के एक ऐसे नेता ने यह कहा है, जिसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।'

एक और नेता ने लगाया था उत्पीड़न का आरोप
भाजपा में शामिल होने वालों में असम यूथ कांग्रेस असम की पूर्व अध्यक्ष अंकिता दत्ता का नाम भी है। वह भी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी श्रीनिवास पर उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं। अप्रैल 2023 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के चलते उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि असम में AASU यानी ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और कांग्रेस के 150 से ज्यादा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। फिलहाल, कांग्रेस की यात्रा तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।

मंत्री पीयूष हजारिका ने कांग्रेस पर तंज कसा और 150 से ज्यादा नेताओं के भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी है। रविवार को उन्होंने लिखा, 'मुझे यह मानना पड़ेगा कि राहुल गांधी की भारत बस न्याय यात्रा ने असम में काफी प्रभाव डाला है। असम कांग्रेस और AASU के 150 से ज्यादा नेताओं ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली है। अंकिता दत्ता, बिस्मिता गोगोई और दीपांक कुमार नाथ ने अच्छा फैसला लिया।'

खास बात है कि दत्ता यूथ कांग्रेस असम की पूर्व अध्यक्ष थीं। बीते साल अप्रैल में उन्होंने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद अप्रैल 2023 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के चलते उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। खबर है कि दत्ता के परिवार की चार पीढ़ियां कांग्रेस की सदस्य रही हैं।

इसे लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी कांग्रेस की यात्रा पर तंज कस दिया है। उन्होंने लिखा, 'अपनी राजनीतिक जीवन में पहली बार ऐसी 'न्याय यात्रा' देख रहा हूं, जो जिन जगहों से जा रही है पार्टी वहां हार रही है और पार्टी के कार्यकर्ता भी उनकी विचारधारा त्याग कर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं।'

 

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button