Uncategorized

टीचर के जाने के गम में 9 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, स्कूल से सीधे पहुंचीं अस्पताल

बिहार
बिहार के सासाराम में एक सरकारी स्कूल में टीचर के जाने के गम में 9 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में छात्राओं को स्कूल से सीधे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया। इसके बाद उन्हें होश आया। फिलहाल सभी की हालत ठीक है। बताया जा रहा है कि स्कूल की एक शिक्षिका का दूसरे विद्यालय में ट्रांसफर हुआ है। उनके स्कूल छोड़कर जाने का गम ये 9 छात्राएं सहन नहीं कर पाईं।

जानकारी के मुताबिक तबीयत खराब होने पर बुधवार को एक साथ 9 स्कूली छात्राओं को सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया। इस कारण कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासनिक अधिकारी भी बीमार छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहे। हालांकि, करीब एक घंटे के बाद ट्रामा सेंटर का माहौल शांत हुआ। इस दौरान स्कूल से लेकर ट्रामा सेंटर तक हड़कंप मचा रहा।

सासाराम के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की करीब नौ छात्राएं एक साथ बुधवार को बीमार पड़ गईं। ऐसे में आनन-फानन में बीमार छात्रा रानी प्रवीण, सान्या प्रवीण, प्रतिमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, जिया कुमारी, रीना कुमारी, आराध्या सिंह, रोजी प्रवीण, प्रतिमा कुमारी टू को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां भर्ती छात्राएं रोती-चिल्लाती रहीं। ऐसे में ट्रामा सेंटर में हड़कंप मचा रहा। भर्ती छात्राओं के इलाज में जुटे चिकित्सकों ने बारी-बारी से जांच की।

जांच के बाद चिकित्सक की सलाह पर मिडाजोलम इंजेक्शन देने के बाद सभी छात्राओं को ओआरएस का घोल पिलाया गया। करीब एक घंटे इलाज की प्रक्रिया चलने के बाद छात्राओं का स्वास्थ्य सामान्य दिखा। भर्ती छात्राओं का इलाज चिकित्सक डॉ. शशिकांत प्रभाकर की देखरेख में हुआ। चिकित्सक ने बताया कि सामान्य स्वास्थ्य को देखकर भर्ती छात्राओं को ट्रामा सेंटर से छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ होने पर छात्राओं ने बताया कि स्कूल की उनके स्कूल की एक शिक्षिका को दूसरे विद्यालय में भेजा गया है। इस बात को सुनकर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

 

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button