आज के समाचारभोपालमध्यप्रदेश

प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों को प्रतिदिन एक पौधा लगाना चाहिए: विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पन्ना में पौधारोपण कर दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प एवं ब्रह्माकुमारी विवि पहुंचकर लिया आशीर्वाद

– पर्यावरण बचाने एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हों भाजपा कार्यकर्ता
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार सुबह पन्ना जिला भाजपा कार्यालय के समीप पौधरोपण किया। विश्व पर्यावरण  दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ शुरू किया है। मैं प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि पर्यावरण को बचाने और उसके संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के इस अभियान में सहभागिता कर कम से कम एक पौधा प्रतिदिन लगाएं। श्री शर्मा ने प्रज्ञापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पहुंचकर बीके सीता दीदी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या से निपटने हरित क्रांति की आवश्यकता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या से जूझ रहा है। गर्मी का पारा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, इसके लिए आवश्यक है कि हम सब लोगों को मिलकर हरित क्रांति लाने अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि मैं प्रदेश भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि पर्यावरण को बचाने और उसके संरक्षण के लिए प्रतिदिन कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। मनुष्य लगातार प्रकृति का दोहन करे, शोषण नहीं। मनुष्यों का जीवन चक्र प्रकृति पर निर्भर करता है। अगर प्रकृति का संतुलना बिगड़ा तो मानव जीवन पर इसका सीधा असर पड़ेगा। पेड़ों को काटने से प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है, पेड़ लगाकर ही प्रकृति का संरक्षण किया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष श्री बृजेंद्र मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना विष्णु पांडे, श्री विष्णु पांडे, श्री सदानंद गौतम, श्रीमती शारदा पाठक, श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, श्री सुधांशु गुप्ता के साथ पार्टी  पदाधिकारी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
दिन भर चलता रहा जीत पर बधाई देने का सिलसिला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो लोकसभा से लगातार दूसरी बाद ऐतिहासिक विजय हासिल की है। साथ ही मध्यप्रदेश में भी भाजपा को ऐतिहासिक विजय मिली। भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की है। पन्ना प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा को बधाई देने का दिन भर तांता लगा रहा। आज सुबह श्री शर्मा पन्ना स्थित प्रज्ञापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पहुंचकर बी.के. सीता दीदी से भेंट कर आशीर्वाद लिया। विभिन्न व्यापारी संगठनों सहित विभिन्न सामाजिक और अन्य संगठनों के साथ खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा से मुलाकात कर खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक विजय के साथ मध्यप्रदेश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत की बधाई दी। श्री शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति जनता के  विश्वास और आशीर्वाद से भाजपा को ऐतिहासिक विजय मिली है।

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button