छत्तीसगढराज्य

बिलासपुर के 7 स्वामी आत्मानंद स्कूलों में होगी 168 पदों पर शिक्षकों की भर्ती

बिलासपुर

राज्य सरकार ने बिलासपुर जिले में सात नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की है, इसके लिए प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इन स्कूलों में कुल 168 पदों पर संविदा नियुक्ति की जानी है। इसमें व्याख्यता, शिक्षक, सहायक शिक्षक व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक से लेकर ग्रंथपाल के पद शामिल हैं।

शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में सात नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलें गए हैं, इन स्कूल में पहले से ही हिन्दी माध्यम स्कूलें संचालित हो रहे हैं और वह वैसे ही संचालित करने का आदेश शासन ने दिया है। कक्षा 1 से 12 वीं तक अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ होने की वजह से पद स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा 12 हिन्दी माध्यम में खाली पदों की भर्ती के लिए आदेश नहीं आया है, लेकिन इन स्कूलों में छात्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी रामेश्वर जायसवाल ने बताया कि शासन से नए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन मांगा गया था। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है की प्रति स्कूल 24-24 पदों पर संविदा माध्यम से नियुक्ति की जानी है। आदेश मिलने के बाद अब आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी स्कूलों में बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।

इन स्कूलों में होंगी भर्तियां
जिले में अभी चिंगराजपारा, मल्टीपर्पज दयालबंद, करगीकला, सीपत, पचपेड़ी, बेलपान में स्वामी आत्मानंद स्कूलों का संचालन इसी सत्र से शुरू होगा। इन स्कूलों में पदों की भर्ती प्रक्रिया की अनुमति मिल गई है। वहीं सकरी स्कूल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन से अनुमति का इंतजार है।

Pradesh 24 News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button