नेशनल लोक अदालत 10 मई को, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
10 मई 2025 को वर्ष 2025 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 10 मई 2025 को वर्ष 2025 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन एवं लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहनों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जिला न्यायालय भोपाल से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहनों द्वारा नेशनल लोक अदालत की जिंगल्स एवं फ्लेक्स वैनर के माध्यम से नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार भोपाल के विभिन्न शहरी एवं सुदूरवर्ती ग्रामों में किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश तथा विशेष न्यायाधीश श्री राजर्षि श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश श्री संजय कुमार शाही, जिला न्यायाधीश श्री संतोष कौल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अग्नीन्ध कुमार द्विवेदी, सचिव जिविसेप्रा श्री सुनीत अग्रवाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बी.एम. सिंह, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री दीपक खरे,महासचिव श्री मनोज श्रीवास्तव तथा संघ के अन्य पदाधिकारीगण एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



