मध्यप्रदेश

दादाजी धाम मंदिर से भगवान शिवजी की भव्य बारात, चारों प्रहर में रुद्राभिषेक एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने कराई जांच

श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सहयोगी हॉस्पिटल के द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर

दादाजी धाम मंदिर से भगवान शिवजी की भव्य बारात, चारों प्रहर में रुद्राभिषेक एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने जांच कराई।
दादाजी धाम मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर के पट प्रातः 5:00 बजे से पूरे दिन-रात खुले रहे हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए एवं भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष म,प्र शासन में  स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर में दादाजी धाम मंदिर पधारकर भगवान शिव और श्री श्री 1008 श्री दादाजी सांईखेड़ा वाले का आशीर्वाद प्राप्त किया|इसके पश्चात का शुभारंभ स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव, सचिव धनंजय बोरकर, कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव,  एवं ट्रस्टी, मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य आर डी धुर्वे,  मारुति हॉस्पिटल के डायरेक्टर अजमेर सिंह रघुवंशी, भवानी सिंह रघुवंशी, प्रकाश नेत्रालय के डॉक्टर, तथास्त डेंटल के डॉक्टर के द्वारा किया गया।  मारुति मल्टीस्पेशलिटी के विभिन्य डॉक्टरों द्वारा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हृदय रोग आदि बीमारियों का 105 मरीज का हेल्थ चैकअप किया गया एवंनिःशुल्क दवाई वितरण की गई है मारुति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटलके डॉ.अपूर्व कटारे एमडी मेडिसिन डॉ.रागिनी मौर्य जनरल फिजिशियन डॉ.देवेंद्र ठाकुर जनरल फिजिशियन डॉ.आकांक्षा सिंह
स्टाफ जितेंद्र,आकाश रघुवंशी एवं प्रकाश नेत्रालय से विशेषज्ञ डॉ. संध्या उइके, सिकंदर बेग ,रूपेश सूर्यवंशी  हसन ज़मा, के द्वारा मोतियाबिंद के 20 मरीज एवं 50 मरीज को चश्मा नंबर दिए गए जिसमें लगभग तथास्तु दंत की तरफ से विशेषज्ञ डॉ. शिखा,श्रीमती प्रिंसी के के द्वारा 30 मरीज दांतों का चेकअप किया गया एवं स्टाफ आदि सेवा के लिए उपस्थित रहे।   भगवान शिवजी की  बारात में भगवान शिव के गण नंदी भूत प्रेत झूमे एवं बडी संख्या में भक्तगण शामिल हुए जो सभी  बारात में शामिल हुऐ महिलाओं एवं पुरुषों ने अर्धनारीश्वर भगवान की पूजन। विभिन्न क्षेत्रों के भक्तों ने भगवान के दर्शन किए और बारात में शामिल होते गए। दादाजी धाम मंदिर में स्थापित भगवान शिवजी माता पार्वती अर्धनारीश्वर भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर में आकर्षक लाइटिंग की गई वर्धमान कॉलोनी एवं पटेल नगर क्षेत्र के  सभी भक्तों ने झूम झूम कर नृत्य किया सभी भक्तों ने मंदिर की आरती शामिल हुए बाद में साबूदाने की खिचड़ी का  प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में दिनभर रुद्राभिषेक किए गए एवं रात्रि में चारों प्रहर में ट्रस्ट के ट्रस्टियों एवं  भक्तों द्वारा विशेष अभिषेक किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पट भक्तों के लिए पूरे दिन खुले रहे।
Pradesh 24 News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button