उत्तरप्रदेशराज्य

गैंगस्‍टर अनुपम दुबे के 90 करोड़ से ज्‍यादा की प्रॉपर्टी जब्‍त, आलीशान होटल पर चला बुलडोजर

फर्रुखाबाद

यूपी में एक बार फिर से बुलडोजर की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। फर्रुखाबाद में गैंगस्‍टर अनुपम दुबे के होटल पर बुलडोजर गरजा। रात उनके होटल गुरुशरणम को जमींदोज कर दिया गया। होटल को अवैध रूप से कब्‍जा किए गए तालाब की जमीन पर बनाया गया था। होटल की कीमत 4.36 करोड़ रुपये आंकी गई है। माफिया नंबर 30 अनुपम दुबे पर 63 मुकदमे दर्ज हैं। दुबे और उनके सहयोगियों की अभी तक 90 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

फर्रुखाबाद से विधायकी का चुनाव लड़ चुके बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे ने तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर इस पर होटल गुरुशरणम बनाया था। जिला पंचायत चुनाव में इसी होटल से भाजपा समर्थित पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की बेटी मोनिका यादव का चुनाव लड़ा गया था। इसी होटल को कार्यालय बनाया गया था और यहीं जिला पंचायत सदस्यों का टिकासरा था। चुनाव जीतने के बाद इसी होटल में सांसद, विधायकों और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में जीत का जश्न मना था।

दो बार बसपा के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव

अनुपम दुबे दो बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। लगभग एक साल पहले होटल को कुर्क किया गया था। होटल के तालाब की जमीन पर बने होने को लेकर कई दौर की सुनवाई के बाद आखिर शनिवार को होटल को ध्वस्त कराये जाने का आदेश हो गया। प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर होटल को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। होटल को गिराने के लिए कानपुर से जेसीबी मंगवाई गई थीं। अनुपम दुबे का गैंग डी-47 के रूप में जाना जाता है। दुबे पर फतेहगढ़ कोतवाली में 134- ए हिस्ट्रीशीटर भी पंजीकृत है। अनुपम दुबे पर पहला मुकदमा 1987 में दर्ज हुआ था और अब उस पर 63 मुकदमे दर्ज हैं.

करोड़ों की लागत की अवैध बिल्डिंग पर चले दो बुलडोजर

कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद अनुपम दुबे का होटल धराशाई कर दिया गया। करीब 10 घंटे तक दो बुलडोजर गरजने के बाद रात करीब 9 बजे होटल गुरुशरणम पैलेस जमींदोज हो गया। इस दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार समेत कई आला अधिकारी मौके पर रहे । डीम और एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुपम दुबे के ऊपर पुलिस रिकॉर्ड में आधा सैकड़ा से अधिक मुकदमे दर्ज है। बिल्डिंग गिरने के बाद करीब 15 फीट ऊंचा मलबे का ढेर लग गया है।

Pradesh 24 News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button