देश

भारत के चार जहाज़ों ने किया थाईलैंड का दौरा, समुद्री दोस्ती हुई और मजबूत

-रॉयल थाई नेवी बैंड ने गर्मजोशी के साथ भारतीय जहाजों का स्वागत किया
-मैरीटाइम ट्रेनिंग पार्टनरशिप हिस्से के रूप में युद्धाभ्यास आयोजित किए गए

नई दिल्ली
भारतीय नौसेना की पहली प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के तीन जहाजों ने लंबी दूरी की तैनाती के हिस्से के रूप में फुकेत (थाईलैंड) का दौरा किया।

इस प्रशिक्षण दौरे में तटरक्षक बल का जहाज आईसीजीएस सारथी भी शामिल था। रॉयल थाई नेवी (आरटीएन) के बैंड ने धूमधाम से गर्मजोशी के साथ भारतीय जहाजों का स्वागत किया। इस यात्रा में दोनों नौसेनाओं के कर्मी क्रॉस ट्रेनिंग दौरों, पेशेवर बातचीत, खेल कार्यक्रमों और संयुक्त योग सत्रों में शामिल हुए।

भारतीय नौसेना ने अपनी पहली प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के तीन जहाज़ों आईएनएस तिर, आईएनएस सुजाता और आईएनएस सुदर्शनी को लंबी दूरी की तैनाती के हिस्से के रूप में फुकेत भेजा था। इनके साथ तटरक्षक बल के जहाज आईसीजीएस सारथी ने भी फुकेत का दौरा किया। यह चारों भारतीय जहाज 25-28 सितंबर तक विदेशी तैनाती पर रहे और रॉयल थाई नेवी (आरटीएन) बैंड की ओर से जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन सर्वप्रीत सिंह ने जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों के साथ थाई नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल पुचोंग रोडनिक्रोन से मुलाकात की। आईएनएस तिर पर आरटीएन अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ तीसरे नौसेना क्षेत्र कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के लिए एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। जहाज़ों को आगंतुकों के लिए खुला रखा गया और विभिन्न स्कूलों के बच्चों को जहाजों पर ले जाया गया। प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के प्रशिक्षुओं ने फांग नगा नौसेना बेस पर नौसेना अकादमी का दौरा किया।

इस यात्रा में दोनों नौसेनाओं के कर्मी क्रॉस ट्रेनिंग दौरों, पेशेवर बातचीत, खेल कार्यक्रमों और संयुक्त योग सत्रों में शामिल हुए। रॉयल थाई नेवल शिप क्लेंग के साथ मैरीटाइम ट्रेनिंग पार्टनरशिप एक्सरसाइज के हिस्से के रूप में प्रशिक्षुओं की क्रॉस एम्बार्केशन, युद्धाभ्यास आयोजित किए गए। नौसेना के मुताबिक भारतीय जहाज़ों की यह थाईलैंड यात्रा दोनों देशों के बीच समुद्री संबंधों और दोनों नौसेनाओं के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करती है।

 

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button