Uncategorized

झारखंड के सभी सरकारी स्‍कूलों में प्राथमिक कक्षा से जनजात‍िय व क्षेत्रीय भाषा में बच्‍चों की पढ़ाई जल्द शुरू होगी

रांची
झारखंड के सभी सरकारी स्‍कूलों में प्राथमिक कक्षा से जनजात‍िय व क्षेत्रीय भाषा में बच्‍चों की पढ़ाई जल्द शुरू होगी। यह पढ़ाई पश्चिम बंगाल की तर्ज पर शुरू की जाएगी। जिसके लिए राज्य की ओर से एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा। पश्चिम बंगाल के स्कूलों में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की शिक्षा को लेकर चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी लेगी।

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा है कि सरकार स्कूलों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई को और भी बेहतर करेगी। राज्य में प्राथमिक कक्षाओं की पढ़ाई में सभी जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल की जायेगा। इस सम्बंध में मंगलवार को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और अपने इस प्रस्ताव की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आगे की प्रक्रिया शुरू करने की अपनी सहमति दी है। अब, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की एक टीम जनवरी के पहले सप्ताह में पश्चिम बंगाल जाएगी। इस टीम में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के विशेषज्ञों के अलावा विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।

Pradesh 24 News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button