उत्तरप्रदेशराज्य

स्वास्थ्य को लेकर टेंशन तो न हों परेशान, केदारनाथ-यमुनोत्री चारधाम रूट पर यह बना प्लान

लखनऊ

चारधाम यात्रा-2023 (Char Dham Yatra 2023) के दौरान पिछले साल बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों की मौत होने के बाद इस साल उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य तैयारियों को मजबूत कर रही है। इसके तहत केदारनाथ, और यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हर एक किमी पर हेल्थ पोस्ट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। सरकार को इस साल चारधाम यात्रा पर 50 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चारधाम यात्रा से पहले स्वास्थ्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए अभी से व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। केदारनाथ और यमुनोत्री पैदल मार्ग में तीर्थ यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए हर एक किमी पर हेल्थ पोस्ट बनाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यहां पर मरीजों को ऑक्सीजन से लेकर दवाएं आदि मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इस बार मेडिकल कॉलेजों की फैकल्टी को भी चारधाम यात्रा ड्यूटी पर लगाने का निर्णय लिया गया है। यात्रा मार्ग के अस्पतालों को भी मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस साल चारधाम यात्रा पर 50 लाख से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद है, इसलिए उसी के अनुसार तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र को हेली सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा कि केंद्र ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब हेली सेवा राज्य सरकार और एम्स की ओर से संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस हेली सेवा का लाभ चारधाम यात्रा के दौरान भी मिलेगा। केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में कहीं भी जरूरत पड़ने पर हेली सेवा से मरीजों को हायर सेंटर लाया जा सकेगा। इसके साथ ही राज्य में गंभीर बीमारों को अस्पताल पहुंचाने और दुर्घटना के घायलों को भी हेली सेवा के जरिए समय पर अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

 

Pradesh 24 News
       
   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button