
मेष राशि:
मेष राशि के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप व्यापारी आपको व्यवसाय में कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे आपकी आमदनी तो बढ़ेगी समाज में भी आपको सम्मान मिलेगा. नौकरी से जुड़े लोगों को भी कल मन चाहा लाभ मिलने की संभावना है. महिलाओं 18 मई को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। घर में काम की अधिकता के चलते आपकी तबियत में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विद्यार्थियों को रविवार को अपने कामों पर ध्यान देना होगा। परीक्षा की तैयारी लिए समय निकालना होगा। आपको मेहनत का फल मिलने लगेगा। स्व रोजगार के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेहनत करने से आपको सफलता मिलने लगेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करने से लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृष राशि वालों के लिए रविवार का दिन विशेष रहेगा। काम को पूरा करने के मेहनत करेंगे पर जल्दबाजी से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका रूझान बढ़ेगा। गरीबों को गर्म कपड़े और जरूरत की चीजें बांट सकते हैं। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष का साथ आपको मिलेगा। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। फैशन तथा मीडिया से जुड़े लोगों के लिए रविवार का दिन अनुकूल रहने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का दिन अनुकूल रहेगा। संडे को दोस्तों के साथ सैर सपाटे का मजा ले सकते हैं। नौकरीपेशा हैं या व्यवसाय करते हैं तो दोनों के लिए लाभ मिल सकता है। किसी प्रकार के निर्णय में दुविधा में रहेंगे। बड़ों से सलाह से सही दिशा मिलेगी। बच्चों के करियर को लेकर किसी से उचित सलाह ले सकते हैं। रविवार का दिन अनुकूल रहेगा। हो सकता है किसी सेमिनार में भाग लें। प्रतिभा का सम्मान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए 18 मई का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। तकनीकी काम से जुड़े लोगों को किसी काम को लेकर विदेश जाना पड़ सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए दिन कुछ जातकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। आज आपको कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति षणयंत्र से बचकर चलना होगा। कार्य क्षमता में सुधार लाने की जरूरत है। अपनी काबिलियत से उच्च पद पा सकते हैं। स्व रोजगार करने वालों के लिए 18 मई का दिन नया काम शुरू करने के लिए अच्छा है। यदि आप महिला हैं तो आपको इमोशनल होकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। उच्च शिक्षा में छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विदेश के किसी प्रोजेक्ट के लिए ऑफ़र मिला सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी मेहनत और ईमानदारी के श्रेष्ठ परिणाम मिल सकते हैं। समाज में आपको अलग पहचान मिलेगी और दोगुने उत्साह के साथ सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। नौकरी पेशा हैं तो आप अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा। बॉस प्रमोशन के लिए आपका नाम दे सकते हैं। आर्थिक लाभ के संकेत आपको मिल रहे हैं। पारिवारिक माहौल आपका खुशनुमा रहेगा। छात्र अपनी मेहनत के दम पर करियर में नई ऊंचाईंया हासिल कर पाएंगे। आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए रविवार का दिन आपके पक्ष में रहेगा। दाम्पत्य जीवन आपका सुखमय रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। साझेदारी में काम कर रहे है। तो इसमें आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी मामलों में परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों को एग्जाम में अच्छे अंक की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी बड़े की सेहत खराब हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको जीवन साथी से आर्थिक मामलों में सलाह काम आएगी। रविवार 18 मई का दिन पूरी निष्ठा के साथ निभाने का रहेगा। मीडिया से जुड़े हैं तो आपको लाभ मिल सकता है। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आपको आय के अवसर मिलेंगे। व्यापार से संबंधित मामलों में परेशानियां दूर हो सकती हैं। सोच समझ कर काम करने की सलाह आपको दी जा रही है। स्वास्थ्य आपका रविवार को उत्तम रहेगा। गाय को पका चावल खिलाने से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को रविवार का दिन नई खुशियां लेकर आने वाला है। आपका स्वास्थ्य पहले बेहतर रहेगा। किसी रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं। किसी को गिफ्ट देने में धन खर्च होगा। व्यापार में आपको अच्छे लाभ के संकेत हैं। परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे। पार्टनर के साथ नम्रता पूर्वक व्यवहार करने से आपको लाभ होगा। वाणी तथा व्यवहार में मधुरता लाने की सलाह आपको लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक अथवा व्यवसायिक भी हो सकती है। समय के साथ आपके स्वभाव तथा जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। तभी आपको रिजल्ट सामने दिखेंगे। कार्य-क्षेत्र में आपका योगदान आपको लाभ दिला सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बिठा कर चलना होगा। सकारात्मक परिणाम आपके सामने आ सकते हैं। लव लाइफ में हैं तो आपको बहुत सोच समझ कर रिश्तों को आगे बढ़ाना होगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन उत्साह भरा रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। हाई बीपी की शिकायत आपको हो सकती है। बेलेंस डाइट आपको लेनी होगी। आपमें टीम लीडर की भावना हैं जिसके बल पर आप अपनी टीम को आगे लेकर जाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी समस्या का समाधान ढूंढ़ पाएंगे। आपके जीवन के रास्ते आसान हो सकते हैं। व्यापारी हैं तो आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। दिनभर की आपाधापी में आप परिवार का साथ ले पाएंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। मां दुर्गा को गुड़हल का फूल चढ़ाने से लाभ होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। धार्मिक यात्रा में शामिल हो सकते हैं। आप आध्यात्मिक शांति का अनुभव करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने का प्लान बन सकता है। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। पर इसे लगन के साथ पूरा कर पाएंगे। अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। परीक्षा की तैयारी में समय लगेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। 18 मई को आप पर्याप्त आराम ले पाएंगे। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको मेहनत से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। खर्चे भी आपको बढ़ेंगे। वाणी और भाषा पर संयग बरतने की सलाह आपको दी जा रही है। दाम्पत्य जीवन में संतुलन बनाए रखने से संबंधों में मधुरता आएगा। मीडिया से जुड़ी महिलाओं के लिए रविवार का दिन लाभकारी रहेगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। मां लक्ष्मी जी को लाल पुष्प अर्पित करने से लाभ होगा।



